फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Manmohan will always be remembered for MNREGA and nuclear agreements: Vivek Sharma

मनरेगा, परमाणु समझौतों के लिए सदा याद रखें जाएंगे मनमोहन : विवेक शर्मा

Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Manmohan will always be remembered for MNREGA and nuclear agreements: Vivek Sharma
कुटलैहड़ विस के जोगी पंगा में आयोजित कार्यक्रम में स्व प्रधानंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जोगीपंगा में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनसे भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था में स्थायी बदलाव आए। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में साल 2005 में मनरेगा लागू किया गया। यह योजना गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक कदम साबित हुई। भारत-अमेरिका परमाणु समझौता भी अहम रहा है। उनके प्रधानमंत्री बनने के दौरान भारत और अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौता हुआ, जिससे भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह से छूट प्राप्त हुई। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश कुमार बैंस, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, केवल कृष्ण शर्मा, दिनेश खत्री, विवेक, कंचन शर्मा, सुरेश दत्त, प्रशांत राय, अजय कुमार, ओमप्रकाश, केसी शर्मा, ज्ञान चंद, रोशन लाल लंबड़दार, दिनेश शारदा, गोपाल सैणी, सौरव शर्मा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed