फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Manisha stood first in the speech contest, and Sunita stood first in the chart competition.

Bilaspur News: भाषण में मनीषा, चार्ट प्रतियोगिता में सुनीता प्रथम

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Manisha stood first in the speech contest, and Sunita stood first in the chart competition.
आईटीआई बरठीं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने की।

इस दौरान प्रशिक्षुओं के लिए भाषण और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मनीषा पहले, अक्षिता दूसरे और दीक्षा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में सुनीता पहले, ईशा दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रही। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि तंबाकू और उसके उत्पादों के सेवन से जुड़े खतरों, परिवार, समाज और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। तंबाकू का सेवन कई प्रकार के कैंसर जैसी फेफड़े, स्वर यंत्र, मुंह, ग्रास नली, गला, मूत्राशय, यकृत,पेट,अग्नाशय, गर्भाशय ग्रीवा का प्रमुख कारण है। तंबाकू न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि कई तरह के पर्यावरण पर भी बुरा असर डालता है। उन्होंने बताया कि इस साल का उद्देश्य तंबाकू और निकोटिन उद्योग द्वारा ई सिगरेट व निकोटिन पाउच जैसे भ्रामक उत्पादों के माध्यम से युवाओं और किशोरों को लुभावने की रणनीतियों को उजागर करना है। तंबाकू का उपयोग डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों प्रकार से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि तंबाकू के अत्यधिक प्रयोग से दिल की बीमारियां, सांस की समस्या बढ़ जाती है। तंबाकू के सेवन से पुरुषों और महिलाओं में प्रजनन समस्या देखी गई है समय से पहले मौत का खतरा तंबाकू उपयोग से अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वह अपने घर व अन्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें। इस दिवस पर तंबाकू छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो के नारों के साथ प्रशिक्षुओं ने बरठीं में रैली निकाली और दुकानदारों से तंबाकू उत्पाद न बेचने की अपील की। उन्होंने सभी छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि तंबाकू सेवन एक धीमा जहर है जो न केवल सेवनकर्ता बल्कि उसके परिवार को भी खोखला कर देता है। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हर प्रशिक्षु की जिम्मेदारी है। नोडल अधिकारी अरुण शर्मा ने युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। सभी प्रशिक्षुओं और स्टाफ ने तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूजा ठाकुर, सीएचओ पूजा शर्मा, रेखा, समूह अनुदेशक भूप सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed