फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mandi's Bhavneet and Anshul pair wins Under-17 badminton title.

Bilaspur News: मंडी की भवनीत व अंशुल की जोड़ी ने जीता अंडर-17 बैडमिंटन खिताब

Tue, 22 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mandi's Bhavneet and Anshul pair wins Under-17 badminton title.
घुमारवीं में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। संवाद
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी के भवनीत और अंशुल की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मंडी की जोड़ी ने घुमारवीं के देव चंदेल और अनुराग को सीधे दो सेटों में हराया। प्रतियोगिता में करीब 60 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें चार बालिका टीमों ने भी भाग लिया। मिश्रित युगल मुकाबले भी करवाए गए।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में भवनीत और अंशुल ने बालिका वर्ग की अहाना और वेदांसी की जोड़ी को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में 16-14, 18-20 और 15-13 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में देव चंदेल और अनुराग ने एकयन तथा हर्षिल बनियाल की जोड़ी को 15-13, 15-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मंडी की जोड़ी ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए दोनों सेट अपने नाम किए। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार स्मैश, ड्रॉप शॉट और लंबी रैलियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। बालिका टीमों की भागीदारी भी प्रतियोगिता का आकर्षण रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में सीबीएसई स्कूल सोलन के प्रधानाचार्य राकेश शामा ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विजेता भवनीत और अंशुल को 4100 रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता देव चंदेल और अनुराग को 3100 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वाहन स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed