फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man dies in a rented room, suspected to be due to alcohol abuse

Bilaspur News: किराये के कमरे में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, शराब सेवन की आशंका

Sun, 28 Sep 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Man dies in a rented room, suspected to be due to alcohol abuse
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लगेगा मौत के वास्तविक कारण का पता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत बामटा क्षेत्र के गांव लुहणू खैरियां में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक 1 सितंबर 2025 से एक मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

मृतक की पहचान गुड्डु यादव (43) मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के गांव घांघरी के निवासी के रूप में हुई है। गुड्डु यादव अपने 20-25 साथियों के साथ मकान में रह रहे थे। उनके साथ मुन्ना यादव, विवेश यादव, दिनेश यादव और देवराज एक ही कमरे में रहते थे और सभी मिलकर खाना बनाते थे। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी था और हाल के दिनों में काम पर नहीं जा रहा था। साथी उसे शराब पीने से रोकने और नियमित काम पर जाने की सलाह देते रहे। शनिवार को घटना वाले दिन सभी साथी काम पर गए हुए थे और मृतक कमरे में अकेले थे। मौके पर निरीक्षण करने पर कमरे में एक शराब की बोतल (मार्का संतरा) और स्टील का गिलास पाया गया। नमकीन और थाली भी वहीं रखी थी। घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान शव पर किसी भी प्रकार की चोट नहीं पाई गई, केवल नाक से रक्तस्राव देखा गया। मृतक पीठ के बल पड़ा हुआ था। ग्राम पंचायत प्रधान विक्रम सिंह और अन्य गवाहों की मौजूदगी में मृतक के कमरे और शव की जांच की गई। एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। कहा कि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed