फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mamta won in skit and Shivanshu won in chart making

Bilaspur News: लघुनाटिका में ममता और चार्ट मेकिंग में शिवांशु ने बाजी मारी

Mon, 24 Mar 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mamta won in skit and Shivanshu won in chart making
बिलासपुर की ग्राम पंचायत पलासला में आयोजित विश्व क्षय रोग के उपलक्ष पर शपथ ग्रहण करते ग्रामीण ।
-पलासला पंचायत में मनाया गया विश्व क्षयरोग दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत पलासला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सदेश शर्मा और उप प्रधान सतीश कुमार ने की।

इस दौरान महिलाओं ने टीबी रोग के ऊपर गीत, लघु नाटिका, चार्ट मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को रोग के प्रति जागरूक किया। लघु नाटिका में संतोष पहले, ममता दूसरे और रीता तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सपना पहले, बंदना दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में शिवांशु पहले, अभिज्ञान दूसरे और दिवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि क्षय रोग यानी टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो यह बैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं और स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के खिलाफ जागरूक करना और इसके उन्मूलन के लिए उन्हें प्रेरित करना है। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार खांसी आना, खांसी में कभी-कभी खून आना, तेज बुखार, पसीना आना, वजन कम होना, थकान महसूस होना और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें। उन्होंनेे कहा कि टीबी से बचाव के लिए नवजात शिशुओं को टीका लगाया जाता है। यदि कोई व्यक्ति टीबी से ग्रसित है तो उसे मास्क का प्रयोग करना चाहिए। भारत सरकार ने टीबी के इलाज के लिए डॉट्स थेरेपी शुरू की है, जिसमें मरीज को नियमित रूप से दवाई दी जाती है। इस इलाज में मरीज को स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने दवाई खिलाता है ताकि दवा का सेवन ठीक से हो सके। इस अवसर पर एसटीएस कश्मीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed