फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   malrawno panchyat get awarde

मलरांव पंचायत ने पेश की मिसाल

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
malrawno panchyat get awarde
बेहतर लिंगानुपात के लिए मलरांव पंचायत के प्रतिनिधियों को 5 लाख रुपये का चैक सौंपते एडीएम तथा सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला

जहां देश में लिंग अनुपात चिंताजनक तरीके से गिरता जा रहा है। लड़के की चाहत में लोग बेटियों को गर्भ में मौत के घाट उतार रहे हैं। वहीं ऐसे माहौल में हिमाचल जिला बिलासपुर की मलरांव पंचायत ने मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


पंचायत में एक हजार लड़कों के पीछे करीब 1375 लड़कियां है जो कि जिला में सबसे अधिक है। बेटियों का मोल समझने वाली इस पंचायत के लिए बेटियां लक्ष्मी का रूप साबित हुई और इसकी बदौलत वह लखपति भी गई है।
विज्ञापन


बेहतर लिंग अनुपात के लिए पंचायत को बुधवार को प्रशासन से सम्मानित करते हुए पांच लाख रुपये का इनाम दिया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए आयोजित कार्यक्रम में एडीएम डा. चांद प्रकाश शर्मा ने 5 लाख रुपये का चेक पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर के किसान भवन में मंगलवार को गर्भाधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग जांच प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के तहत पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, नगर परिषद, नगर पंचायत सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस मौके पर एडीएम ने कहा कि गर्भ धारण पूर्व लिंग चयन और प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण दंडनीय अपराध है। लिंग चयन न करें, कन्या शिशु को बचाएं उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को कड़ाई से लागू करने बारे व्यापक पग उठाए जा रहे हैं तथा कोई भी डाक्टर या अन्य जो लिंग जांच करवाने के लिए प्रेरित करेंगे वह भी सजा के पात्र होंगे।

घटते लिंग अनुपात में यही बात सामने आ रही है कि लिंग जांच करने पर लोग कन्या भ्रूण हत्या कर रहे हैं। इसमें गुण सूत्र को अलग करने और फिर टेस्ट ट्यूब मेल बेबी तैयार करना भी इस अधिनियम के खिलाफ है।

इस पर भी कड़ी सजा का प्रावधान है । इस एक्ट का उल्लंघन करने वालों को पहली बार किए गए अपराध के लिए 3 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रुपये का जुर्माना और दोबारा किए अपराध के लिए 5 वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

गर्भवती महिला के पति और परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्ति द्वारा लिंग चयन कराने के लिए और इसके लिए उकसाने पर पहली बार किए अपराध के लिए 3 वर्ष की कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना।


अपराध को दोहराने वाले को 5 वर्ष की कैद और एक लाख रुपये का जुर्माना किया जाना निर्धारित है । इस संदर्भ में निदान केंद्र के प्रभारी और मालिक, परीक्षण करने वाले चिकित्सक और व्यक्ति और गर्भवती महिला की लिंग परीक्षण के लिए उकसाने वाला व्यक्ति गर्भवती महिला के पति और रिश्तेदार व किसी भी रूप में लिंग चयन के विषय मे विज्ञापन देने वाले व्यक्ति उत्तरदायी माने जाएंगे।

कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया और पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम 1994 और 1996 के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed