{"_id":"69fb4b40755ecd011a0af409","slug":"major-action-against-drug-abuse-in-bilaspur-two-more-accused-arrested-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159402-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी निरुद्ध
Wed, 06 May 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 06 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर
दोनों आरोपियों को तीन माह की अवधि के लिए जबली जेल भेजा
गैरकानूनी मादक पदार्थ तस्करी निवारण अधिनियम के तहत सख्ती
पहले के आरोपियों अनिल उर्फ पिंटू सहित तीन की निरुद्ध अवधि भी बढ़ाई
82 मामले दर्ज, चरस-चिट्टा-भुक्की की रिकॉर्ड बरामदगी, पुलिस का अभियान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और धार देते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाई। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने लकी चंदेल पुत्र दीप राम, निवासी गांव हरकुकर, तहसील घुमारवीं और प्रीतम पुत्र जीत राम, निवासी गांव बागी, तहसील सदर को प्राधिकृत अधिकारी के आदेशानुसार गैरकानूनी मादक पदार्थ तस्करी निवारण अधिनियम (पिट एनडीपीएस) के तहत निरुद्ध किया है। दोनों आरोपियों को तीन माह की अवधि के लिए ओपन एयर जेल जबली भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी तीन अन्य आरोपियों अनिल कुमार उर्फ पिंटू, प्रशांत धर्माणी उर्फ पिस्टू और सुनील कुमार उर्फ शीलू के खिलाफ इसी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से प्रशांत धर्माणी उर्फ पिस्टू और अनिल कुमार उर्फ पिंटू की निरुद्धि अवधि को बढ़ाकर तीन माह से छह माह कर दिया गया है, जो जिला पुलिस की सख्ती और सतत निगरानी को दर्शाता है। जिला पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 30 अप्रैल तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 82 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13 अधिक हैं। इससे स्पष्ट है कि पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज किया है। बरामदगी के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष अब तक 17 किलोग्राम चरस, 364 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 62.5 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 9 किलोग्राम चरस, 287 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 2.5 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई थी। इस प्रकार इस वर्ष 8 किलोग्राम अधिक चरस, 77 ग्राम अधिक चिट्टा/हेरोइन और 60 किलोग्राम अधिक भुक्की की बरामदगी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि जिला पुलिस नशे के कारोबार और इसके सेवन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि इस अभियान को और मजबूत बनाया जा सके।