फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Maize crop falls flat on the field after rain and storm in Ghumarvin

भारी बारिश तूफान के कारण खेतों में मक्की की फसल तबाह 21-10-53

Sat, 11 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Maize crop falls flat on the field  after rain and storm in Ghumarvin
घुमारवी के पट्टा मे खराब पड़ी मक्की की फसल - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)।घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश और आंधी के कारण मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उपमंडल की तीन पंचायतों के आधा दर्जन गांवों में मक्की की फसल भारी बारिश के कारण खेतों में बिछ गई है।
विज्ञापन

इस कारण किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि राहत मिल सके। ग्रामीण संजीव कुमार, बलवंत, पटियाल, यशपाल, सतीश शर्मा, पवन कुमार, देवराज, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घुमारवीं उपमंडल की पंचायतों पट्टा, बाड़ी मझेड़वां व सेऊ के आधा दर्जन गांव में मक्की की फसलों को बारिश व हवा से भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश की वजह से लोगों की फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि मक्की की फसल को तैयार करने में चार महीने लगे। दिन में जंगली जानवर से जैसे तैसे बचा रखी थी लेकिन अब बारिश और तूफान ने फसल चौपट कर दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी गेहूं की फसल के समय भी यही हाल हुआ था। तथा बारिश कम होने की वजह से गेहूं की फसल का उत्पादन भी काफी कम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण भी किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। वहीं पट्टा वार्ड से बीडीसी सदस्य सतीश ठाकुर, प्रधान रवि ठाकुर, उपप्रधान मनोज कुमार, सेउ पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुधीर चंदेल ने बताया कि भारी वारिश व हवा से इलाके में मक्की की फसल की भारी तबाही से किसान काफी आहत हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed