{"_id":"6aedb94ce383875c600f5d08","slug":"main-accused-in-jhanduta-theft-case-arrested-from-moradabad-up-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171402-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता चोरी का मुख्य आरोपी यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता चोरी का मुख्य आरोपी यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार
Sat, 07 Nov 2026 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। झंडूता बाजार स्थित एक दुकान से करीब पांच लाख रुपये के चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार उर्फ मोनू (19) निवासी गांव नेवाड़ खास, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार 18 अक्तूबर को झंडूता निवासी विपन कुमार ने पुलिस थाना झंडूता में दुकान से आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। चोरी हुए चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढक रखे थे। इसके अलावा पुलिस से बचने के लिए उन्होंने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस को वारदात में प्रयुक्त बाइक का सुराग मिला। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस थाना झंडूता की एक टीम ने मुरादाबाद में दबिश देकर मुख्य आरोपी मनोज कुमार को दबोच लिया। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी और शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
झंडूता बाजार में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरीशुदा चांदी बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर शेष सामान बरामद करने का प्रयास करेगी।
- अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर