{"_id":"6af9fdbc740b22f1860fc3e7","slug":"mahadev-eleven-and-lag-manvi-register-wins-in-cricket-tournament-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171922-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव इलेवन और लग मनवी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव इलेवन और लग मनवी ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
बम्म में फिट युवा हिट युवा प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए रोमांचक मैच
आर्यन ने 40 और पंकज ने 25 रन की पारी खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बम्म क्षेत्र के रोपा में आयोजित फिट युवा हिट युवा क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में महादेव इलेवन और दूसरे में लग मनवी की टीम ने जीत हासिल की।
पहला मुकाबला लड्दा इलेवन और महादेव इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लड्दा इलेवन ने आठ विकेट पर 61 रन बनाए। आशीष ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव इलेवन ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर जीत दर्ज की। आर्यन ने 40 रन की शानदार पारी खेली।
दूसरे मुकाबले में साइलेंट स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। राजीव ने 27 और गोल्डी ने 14 रन बनाए। जवाब में लग मनवी की टीम ने अंतिम ओवर की दो गेंद शेष रहते छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। पंकज ने 25 और छोटू ने 13 रन बनाए। राहुल ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए महादेव इलेवन के राहुल और लग मनवी के पंकज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबलों का शुभारंभ ध्रुवा अकादमी के प्रबंधक अक्षय कुमार शर्मा और नंद कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान आयोजक लोकेश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान मैहरी काथला और बम्म पंचायत के उपप्रधान मनीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।