फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   maha shivratri celebrated in bilaspur

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 12 Mar 2021 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri celebrated in bilaspur
बिलासपुर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जलाभिषेक करती महिला। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/झंडूता/जुखाला/घुमारवीं/भगेड़ (बिलासपुर)। महाशिवरात्रि पर जिले के मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग विल्वपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। ऋषि मार्कंडेय मंदिर में एक हजार श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

महर्षि वेदव्यास की जन्मभूमि बिलासपुर वीरवार को शिवनगरी में तबदील हो गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गोपाल मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने उपवास रखे। इसके चलते मंदिरों में फलहार के भंडारे लगाए गए। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया। बिलासपुर में लक्ष्मी नरायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा मार्केंट, चेतना चौक, लुहणू, लक्ष्मी नारायण मंदिर व गोपाल मंदिर में शिव भक्तों ने फलहार के भंडारे लगाए। शिवधाम पन्याला में हजारों शिव भक्तों ने शीश नवाया। घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न शिवालयों में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे। द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवधाम पन्याला में हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर पंचामृत, दूध, भांग, विल्व पत्र चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र ने महाशिवरात्रि पर झांकी निकाली। सेवा केंद्र के बीके हरदीप कौर और बीके सुमन ने बताया कि परमात्मा का संदेश है कि सभी धर्म की आत्माएं मेरे बच्चे हैं।
ऋषि मार्कंडेय में शिवरात्रि पर करीब 1000 श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। वीरवार रात को जागरण करवाया गया। तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

वहीं झंडूता विस क्षेत्र के श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट, ठाकुरद्वारा, नरसिंह मंदिर झंडूता, शिव मंदिर बछरेटू, शिव मंदिर भड़ोली कलां, शिव मंदिर छुमहान, माता जालपा मंदिर डफेर, शिव मंदिर बरोहा, शिव मंदिर दगडाहन, शिव मंदिर डोहग, चामुंडा माता मंदिर जांगला, दाड़ी बाड़ी, गेहड़वीं सहित अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed