{"_id":"6561edbf4c8dd7c2cf0c1114","slug":"made-people-aware-about-road-safety-by-taking-out-a-rally-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9178-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रैली निकाल कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रैली निकाल कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
-नाल्टी स्कूल में स्वयंसेवियों ने पल्ली गांव के रास्तों की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने योग और व्यायाम किया।
शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव पल्ली के रास्तों की सफाई की। साथ ही स्वयंसेवियों ने प्रधानाचार्य प्रकाशो देवी शर्मा और अन्य अध्यापकों की अगुवाई में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल परिसर से बम्म चौक तक निकाली गई। रैली में स्वयंसेवियों ने लोगों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, हेल्मेट पहनने के लिए जागरूक किया। समारोह में विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना के संदर्भ में शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संतोष ठाकुर और नीलम ठाकुर ने स्वयंसेवियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां भी करवाईं। उन्होंने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजकुमार, अनिल कौंडल, तिलक राज, राजेश शर्मा, रमन शर्मा, शुभ ज्योति, नरेश, पुष्पा, लेख राज, सुनील और अन्य उपस्थित रहे।