फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Made aware about road safety

Bilaspur News: सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Fri, 24 Jan 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Made aware about road safety
शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया सड़क सुरक्षा माह
विज्ञापन

-हेलमेट, सीट बेल्ट का वाहन चलाते हुए करें उपयोग, नशे में वाहन न चलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय को जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजेश कुमार कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का महत्व केवल व्यक्तिगत स्तर पर नहीं बल्कि सामूहिक रूप से समाज को सुरक्षित बनाने में है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। उन्हें बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन न केवल उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गौतम, सभी अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता की शपथ दिलाकर किया गया। इसमें छात्रों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। संस्थान के प्रबंधन ने इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed