{"_id":"621a72dfdabaef075e38e9e3","slug":"loss-worth-rupees-3-lakh-as-a-car-hit-three-vehicles-near-bharadi-in-bilaspur-bilaspur-news-sml4009041119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल्टो कार की टक्कर से तीन गाड़ियों का लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल्टो कार की टक्कर से तीन गाड़ियों का लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे-103 पर एक कार अनियंत्रित होकर पहले सामने से आ रही कार से टकराई। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी दो अन्य कारों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान सड़क किनारे कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
हमीरपुर के राजीव ने बताया कि वह अपनी कार में घुमारवीं से हमीरपुर की तरफ जा रहे थे। दधोल चौक के समीप सामने से एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी। सामने से आ रही कार को अनियंत्रित होता देख उन्होंने अपनी गाड़ी को सड़क किनारे कच्ची जगह पर उतार लिया। मगर सामने से आ रहे कार चालक ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी।
इसके बाद वह सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कार सहित कुल चार गाड़ियों का नुकसान हुआ है। हादसे में कार की टक्कर से तीन गाड़ियों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी पक्षों का आपस में समझौता होने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ है।