फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Loss of lakhs due to fire in two cowsheds in bilashpur himachal pradesh

दो गोशालाओं और एक मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान हुआ राख

Tue, 25 Oct 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in two cowsheds in bilashpur himachal pradesh
घुमारवीं की पंतेहड़ा पंचायत के करंगुई गांव में जली गोशाला। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/भराड़ी (बिलासपुर)। दिवाली की रात और मंगलवार दिन को जिले में आग की घटनाओं में दो गोशालाओं और एक रिहायशी मकान में आग लग गई। पीड़ित परिवारों को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत माकड़ी मार्कंड के संदोली गांव में दो भाइयों रामपाल और भोपाल की आठ कमरों की दो मंजिला टीन से बनी गोशाला में आग लग गई। गोशाला से धुंआ उठता देख परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग लगने से गोशाला में रखा घास और इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

वहीं दिवाली की रात को उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत बस्सी के गांव घट्टेवाल में तरसेम लाल रिहायशी मकान में आग लग गई। आग लगने से फ्रिज और कपड़े आदि जल गए। पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं तहसील भराड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के करंगुई गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे पंकज राम की पशुशाला में आग लग गई। लपटें देख परिवार के लोगों ने मवेशियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। आग लगने की खबर फैलते ही आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू न पाया जा सका। स्थानीय लोगों की मदद से यह आग अन्य रिहायशी मकानों में फैलने से बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच चुकी थी लेकिन तब तक पशुशाला के भीतर रखी इमारती लकड़ी, घास और पशुशाला की दूसरी मंजिल पर रखी अनाज की कुछ बोरियां जलकर राख हो गई थी। पंचायत प्रधान नीरज ने बताया कि इस आग की घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय तहसीलदार और हल्का पटवारी सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed