{"_id":"6aa6e9d0bf2bcdedb9081eb2","slug":"lord-bholenath-played-the-damru-in-such-a-way-that-the-devotees-swayed-in-ecstasy-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167678-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
बरमाणा गुग्गा मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन शर्मा ने बांधा समां
पंजाबी, देशभक्ति और फिल्मी गीतों पर देर रात तक झूमे युवा, स्थानीय कलाकारों ने भी दी शानदार प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा गुग्गा मेला उत्सव-2026 की दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम गायक नितिन शर्मा के नाम रही। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने गुग्गा जाहरवीर को नमन किया और राधे-राधे का जाप करते हुए प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद पंजाबी, देशभक्ति और फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से उन्होंने ऐसा समां बांधा कि युवा देर रात तक उनके गीतों पर झूमते रहे। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। भूरी सिंह, पहाड़ी गायिका सुनीता ठाकुर और आशुतोष रघुवंशी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आशुतोष रघुवंशी ने वो अजनबी बन गए गीत प्रस्तुत किया। वहीं, हिमाचल के प्रसिद्ध गायक सुरेश वर्मा ने छड़ चरखे दा प्यार कूड़े, असा आऊणा नी बारो-बार, दो गल्लां तेरीयां सुनियां और इक गल मेरी सुनी जा जैसे गीतों से खूब तालियां बटोरीं
इसके बाद नितिन शर्मा ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, दमादम मस्त कलंदर, हो लाल मेरी पत रखियो, इश्क तेरा चढ़या, मेरी जिंदगी सवारी और तुम्हें दिल की लगानी पड़ेगी सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल तालियों और संगीत की गूंज से सराबोर रहा। युवाओं ने देर रात तक जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक ठाकुर ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में एससी ट्रांसपोर्ट के एमडी शमशेर चंद गौतम, व्यवसायी अखिल, अजय और गगन शर्मा उपस्थित रहे। मेला उत्सव समिति के प्रधान सतीश सहित अन्य सदस्यों ने नितिन शर्मा को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भीड़ और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मेले के समापन को यादगार बना दिया।