{"_id":"61ad04909d2ebb00397d547b","slug":"loot-with-bjp-leader-bilaspur-news-mbd4116879164","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमरी में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता से लूटे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमरी में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता से लूटे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी/बिलासपुर। केमरी थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने रोड पर आड़ी तिरछी बाइक खड़ी कर तमंचे के बल पर भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री से 25 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मगर, पुलिस ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताते हुए कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस पूरे दिन घटना को दबाए रही।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रहसेना निवासी हर्षित कुमार पुत्र हरपाल सिंह भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री हैं। हर्षित के अनुसार रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने केमरी के एक एटीएम और एक जन सेवा केंद्र से 45 हजार रुपये व 25 हजार रुपये कुल 70 हजार रुपये की रकम निकाली थी। वह रकम लेकर बाइक से अपने घर को जा रहे थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई धर्मेंद्र पुत्र दर्शन सिंह भी बाइक पर बैठा हुआ था। केमरी से करीब दो किलोमीटर दूर रामपुर रोड स्थित पीलाखार डैम से कुछ आगे शर्मा ढाबे के समीप पहुंचने पर सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे नकाबपोश दो बदमाशों ने बाइक उनकी बाइक के सामने आड़ी तिरछी करके खड़ी कर दी। इस दौरान बाइक चला रहे हर्षित ने अपनी बाइक रोक दी। आरोप है कि इस दौरान एक बदमाश ने तमंचा हर्षित की कनपटी पर लगा दिया और नगदी सौंपने को कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि एक बदमाश ने उनके ऊपर की जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए और इसके बाद दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए केमरी की ओर भाग गए। ढाबे व समीप के भट्टे पर मौजूद लोग तथा राहगीर इससे पहले कुछ समझ पाते कि कुछ देर में घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फिल्मी स्टाइल में रफूचक्कर हो गए। बदमाशों के जाने के बाद हर्षित व धर्मेंद्र ने शोर शराबा मचा दिया। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए जांच करने की बात कहते हुए उन्हें टरका दिया। पुलिस पूरे दिन घटना को दबाए रही। शाम के दौरान पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि, केमरी थाना प्रभारी गौरव सिंह यादव का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी अगर तहरीर आती है, तो वह मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लूट की घटना से इंकार किया है।