फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Local artists will be given importance in Ajmerpur fair

Bilaspur News: अजमेरपुर मेले में स्थानीय कलाकारों को दी जाएगी तवज्जो

Sat, 30 Sep 2023 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Local artists will be given importance in Ajmerpur fair
- मेला कमेटी की बैठक भराड़ी में आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। अजमेरपुर मेला एवं छिंज कमेटी भराड़ी की बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भराड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान करतार सिंह चौधरी ने की।

बैठक में अगले साल होने वाले मेले के स्वरूप में बढ़ोतरी करने के लिए सभी सदस्यों के विचार लिए गए और उनको किस प्रकार से अमलीजामा पहनाना है उसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई। करतार चौधरी ने बताया कि अगले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अजमेरपुर परगना के तहत आने वाले स्कूलों, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कलाकारों को तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए सांस्कृतिक कमेटी प्रमुख अजय शर्मा और उनकी सहयोगी टीम को कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्टार नाइट में हिमाचली कलाकारों को ही अधिमान दिया जाएगा। दंगल कमेटी प्रमुख हेमराज ठाकुर को दंगल के लिए नामी पहलवानों को बुलाने और महिला पहलवानों को भी अजमेरपुर मेले में आमंत्रण के बारे में निर्देश दिए। इस दौरान पारितोषिक कमेटी में भी छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। मेला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कमलदेव राव ने अजमेरपुर मेले को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत और गांव से संपर्क करने की बात कही, जिसमें हर क्षेत्र की अपनी संस्कृति को मंच मिल सके और लुप्त होती संस्कृति को दोबारा पहचान मिल सके। इस मौके पर समिति के उप प्रधान ख्यालीराम शर्मा, कमलदेव राव, प्रकाश चंद चौहान, यशवंत सिंह चौहान, इंद्र राम, हेमराज ठाकुर, जयपाल, रमेश चंद शर्मा, जीत राम, भागीरथ, डॉ. राजकुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed