फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Little ones danced to the song London Thumkada

Bilaspur News: लंदन ठुमकदा गाने पर झूमे नन्हे-मुन्ने

Mon, 08 Jan 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Little ones danced to the song London Thumkada
-प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुख्याध्यापिका प्रेमलता ने की। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, कविताएं, लघु नाटिका, सोलो डांस और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।


समारोह में परिवेश, काव्य, मुस्कान और शानवी ने लंदन ठुमकदा, राधा तेरे ठुमके, वैष्णवी, हर्षिता और गायत्री ने तेरी मिट्टी पे मर जांवा, गोपाल, सूर्यांश, अमित, अभिमन्यु, अमित शर्मा, शिवम ने अन्ना के जैसे चश्मा लगाकर और अन्य गानों पर डांस किया। बच्चों ने नशे के ऊपर और वृद्ध आश्रम के ऊपर नाटक के द्वारा संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भराड़ी के प्रधान प्यारेलाल शर्मा रहे। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षक खूब सिंह ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विपिन बंसल ने कहा कि बच्चों में उद्देश्य को लेकर मन में एक जुनून होना चाहिए। ताकि बच्चे अपने उद्देश्य तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में जो भी विद्यार्थी भाग लेंगे उन्हें वह हर वर्ष 500 रुपये देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए 1100 रुपये और जिला स्तर पर भाग लेने पर 500 रुपये इनाम स्वरूप दिए। मुख्य अतिथि प्यारेलाल शर्मा ने अभिभावकों, अध्यापकों और बच्चों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों से कोई भी नशे की वस्तु न मंगवाई जाए। ताकि बच्चों को नशे की लत से दूर रखा जा सके। उन्होंने स्वेच्छा से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक हजार रुपये और विद्यालय के लिए 4100 रुपये का सहयोग दिया। केंद्र मुख्य शिक्षक जसवंत सिंह धीमान ने आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों का धन्यवाद किया और बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य विपिन बंसल, सुरेंद्र कुमार, सरला देवी, बलदेव राज, जयपाल शर्मा, मंदिर कमेटी प्रधान धर्मपाल शर्मा, प्रवीण कुमार, अमरचंद, प्रेमलाल शर्मा, सागर लाल, मनोज शर्मा, ख्याली राम, विक्रम शर्मा, जगत राम चौधरी, हरजीत लाल, अनीता कुमारी, पूजा देवी, वंदना देवी, शिवानी, मोहित शर्मा, अमरी देवी, पिंकी देवी, कल्पना शर्मा, रीना शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed