फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   List of assembly polling stations prepared in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में विधानसभा मतदान केंद्रों की सूचियां तैयार

Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
List of assembly polling stations prepared in Bilaspur
13 अगस्त तक संबंधित कार्यालयों में निरीक्षण को रहेगी उपलब्ध -उपायुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां तैयार कर ली गई हैं।

इन सूचियों का प्रारूप जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचियों की एक प्रति कार्यालय समय में डीसी कार्यालय, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों में 13 अगस्त, 2025 तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति इन सूचियों के संबंध में यदि कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहता है, तो वह 13 अगस्त, 2025 तक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed