{"_id":"65e481a5838e39ca210f3f51","slug":"lightning-fell-on-ht-line-122-transformers-closed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-114005-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एचटी लाइन पर गिरी बिजली, 122 ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एचटी लाइन पर गिरी बिजली, 122 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
- देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद बहाल की विद्युत आपूर्ति
- गेहड़वीं, नखलेहड़ा, कलोल के लोग दिनभर रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। विद्युत सब डिवीजन झंडूता की गेहड़वीं, नखलेहड़ा, कलोल क्षेत्र की 11केवी एचटी लाइनों पर शनिवार रात को बिजली गिर गई। इससे इन क्षेत्रों के 122 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। इन ट्रांसफार्मरों को शुरू करने के लिए विद्युत कर्मचारियों को रविवार देर शाम तक मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार दिन भर बिजली बंद होने से इन क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जानकारी मिलने पर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी बिजली की लाइनों को ठीक करने में जुट गए। वहीं बारिश के कारण उन्हें भी मरम्मत कार्य में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। बिजली की वजह से कलोल क्षेत्र के 68, गेहड़वी क्षेत्र के 26 ,नखलेहड़ा में 28 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए। वहीं सुबह से ही बारिश का दौर चलता रहा, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बारिश की परवाह नहीं की और देर शाम तक सभी जगहों पर विद्युत सप्लाई को बहाल कर दिया। विद्युत विभाग सबडिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता राजेश कुमार धीमान ने बताया कि बीती शनिवार देर रात को गेहड़वीं और कलोल की 11केवी एचटी लाइनों पर बिजली गिरने से 122 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी बारिश के दौरान कार्य में लगे रहे। उन्होंने बताया कि देर शाम तक सभी जगहों पर विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।