{"_id":"65e473401f7bd558de0dc02b","slug":"life-was-disrupted-due-to-rain-for-three-days-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-113991-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन दिन बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन दिन बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
-फसलों के लिए लाभकारी बारिश, किसान खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में तीन दिन हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं जन जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को भी सुबह के समय से बारिश लगी रही और देर रात तक होती रही। शनिवार देर रात जिले भर में आंधी और तूफान से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए लिए यह बारिश वरदान बनकर आई है। पिछले कुछ दिनों से वह फसलों की सिंचाई कर रहे थे। बारिश होने से इससे भी छुटकारा मिला है, जो नुकसान पहले बारिश न होने से हुआ है, वह कुछ हद तक पूरा होने की उम्मीद है। बारिश से जहां फसलों को लाभ मिला, वहीं तीन दिन से जन जीवन भी अस्त-व्यस्त रहा। दोपहिया वाहन चालक को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रविवार को छुट्टी के चलते लोग घरों से बाहर कम निकले। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होगा। सोमवार को 50 प्रतिशत बादलों के साथ 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को 100 प्रतिशत बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 6 मार्च को सुबह मौसम बादलों वाला रहेगा, जबकि दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है। 7 मार्च को 100 प्रतिशत बादल होने के कारण 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है। 8 व 9 मार्च को मौसम साफ रहेगा।