फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lethvin-Lanjta-Bela road closed for one month for heavy vehicles

Bilaspur News: लेठवीं-लंजता-बेला सड़क बड़े वाहनों के लिए एक माह से बंद

Sat, 26 Aug 2023 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Lethvin-Lanjta-Bela road closed for one month for heavy vehicles
-लोगों को टैक्सी पर खर्च करनी पड़ रही भारी रकम
विज्ञापन

-लोगों ने की सड़क की मरम्मत करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत लेठवीं-लंजता-बेला सड़क बड़े वाहनों के लिए पिछले एक माह से बंद है। इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

लंजता कस्बे के समीप सड़क धंस जाने से बस सेवा पूरी तरह बंद है। बस नहीं चलने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी कर जाना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के लोगों को 200 से 300 रुपये खर्च कर लेठवीं पहुंचना पड़ रहा है, जहां से बस लेकर लोग अपने गंतव्य के लिए निकलते हैं। क्षेत्र निवासी शशिपाल, रामकिशन, राजेश, सुभाष, ओंकार, मदन, लक्की आदि ने बताया कि लेठवीं से बेला के लिए इस समय कोई भी बस नहीं चल रही है। सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से बड़े वाहनों के लिए आवाजाही बंद है। लोगों ने बताया की इस क्षेत्र के स्कूली बच्चों सहित कार्यालय आने जाने वाले कर्मचारियों और आम जनता को पैदल या टैक्सी की मदद से लेठवीं तक पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र से दर्जनों बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। ऐसे में कोई भी स्कूली बस इस क्षेत्र में बच्चों को लेने और छाेड़ने के लिए नहीं आ पा रही है। लोगों के मुताबिक इस सड़क पर क्षेत्र की हजारों की आबादी निर्भर करती है। सुबह, दोपहर और शाम को चलने वाली निगम की बसों के न चल पाने से लोग मुश्किल में हैं । वहीं बैंक या अन्य कार्यालयों में जाने वाले बुजुर्ग लोगों को पैदल चलकर लेठवीं पहुंचना पड़ रहा है। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो बस सुविधा न मिलने पर टैक्सी लेकर जाना पड़ता है। इससे उनकाे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गरीब तबके के लोगों के लिए टेक्सी किराये पर लेना कमर तोड़ने के बराबर है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि लंजता कस्बे के समीप जिस जगह सड़क धंसी वहां पर जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाएए ताकि बस सेवा के साथ बड़े वाहनों के लिए सड़क बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed