{"_id":"68d7d6f5df1f95ec40069f85","slug":"law-and-order-in-the-district-has-collapsed-theft-assault-and-gang-wars-have-increased-public-concern-trilok-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145319-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त, चोरी-मारपीट और गैंगवार ने बढ़ाई आमजन की चिंता : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त, चोरी-मारपीट और गैंगवार ने बढ़ाई आमजन की चिंता : त्रिलोक
विज्ञापन
बोले-पुलिस के केवल चालान काटने तक सीमित, चारों ओर अव्यवस्था हावी
समय रहते कारगर कदम नहीं उठाए गए तो और बिगड़ सकते हैं हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था के मामले में तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और चोरी की घटनाएं अब आम बात बन गई हैं। हाल ही में बिलासपुर शहर में दर्जनों चोरी की वारदातें हुई हैं।
विधायक ने आरोप लगाया कि मारपीट की घटनाएं और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच गैंगवार भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार केवल अधिक से अधिक राजस्व जुटाने के लिए पुलिस को वाहन चालकों के चालान काटने तक सीमित रख रही है, जबकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चारों ओर अव्यवस्था हावी है और कानून व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में शहर में कई घरों और वाहनों से कीमती सामान चोरी हो चुका है। कुछ मामलों में गाड़ियों के टायर और बैटरी भी चोरी हो चुके हैं। इससे लोगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। बताया कि मारपीट की घटनाओं में बढ़ोतरी मुख्य रूप से नशे के सौदागरों के बीच हो रही है। ऐसे लोग बच्चों और युवाओं को नशे का आदी बनाने के लिए सक्रिय हैं और अपने काले कारोबार को लेकर टकराव में हैं। चोरी और मारपीट की इन घटनाओं में भी नशे के सौदागरों की संलिप्तता सामने आई है। कहा कि पुलिस यातायात नियमों के मामूली उल्लंघन पर तो सक्रिय है, लेकिन कानून व्यवस्था सुधार के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कारगर कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।