फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Landslides in Swarghat and Naina Devi ji due to heavy rains, many roads damaged

भारी बारिश से स्वारघाट और श्री नयना देवी जी में भूस्खलन

Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Landslides in Swarghat and Naina Devi ji due to heavy rains, many roads damaged
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिले में लगातार हो रही बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बीडीओ ब्लॉक स्वारघाट के समीप चीड़ का पेड़ गिरने से हाईवे एक तरफ से करीब आधे घंटे तक बंद रहा। इस कारण सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जिस जगह पर पहाड़ी से सड़क पर भूस्खलन हो रहा है, वहां पर चीड़ के पेड़ भी है। अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो चीड़ के अन्य पेड़ भी हाईवे पर गिर सकते हैं।
विज्ञापन

पेड़ गिरने के थोड़ी देर बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेजकर हाईवे से पेड़ और मलबा हटाने के बाद सड़क मार्ग बहाल कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ बरसात और भारी भूस्खलन के कारण विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी को श्री आनंदपुर साहिब से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन

इसके चलते श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर रास्ते पर गिरे। मंदिर दर्शन कर वापस जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां यहां फंसी है। हालांकि ज्यादातर श्रद्धालु वाया भाखड़ा डैम कीरतपुर साहिब रास्ते से वापस चले गए। इसके अलावा श्री नयना देवी जी को श्री आनंदपुर साहब से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भूस्खलन से मंडयाली के समीप बंद हो गया है। लोनिवि रास्ते को बहाल करने में जुटा है। इसके अलावा श्री नयना देवी घवांडल मंदिर जाने वाली संपर्क सड़क भी भूस्खलन से बंद हो गया। जिससे मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को बस अड्डा मार्ग से भेजा गया। बताते चलें कि पिछले 3 दिनों से श्री नयना देवी में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed