फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Landlord will be Landlord will be prosecuted for keeping tenants without police registration

Bilaspur News: बिना पुलिस पंजीकरण के किराएदार रखने पर मकान मालिक पर होगी कार्रवाई

Mon, 05 May 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Landlord will be Landlord will be prosecuted for keeping tenants without police registration
- घुमारवीं क्षेत्र में पुलिस विशेष अभियान चला कर मकानों की करेगी जांच
विज्ञापन


- प्रवासी व्यक्तियों को भी पंजीकरण कराने के निर्देश किए जारी



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे प्रवासी व्यक्तियों को थाने में अपना पंजीकरण कराने के निर्देश जारी किए हैं। मकान मालिकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना पंजीकरण के किसी भी प्रवासी व्यक्ति को अपने घर, दुकान या किसी भी प्रकार की आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति पर न ठहराएं।

पुलिस की ओर से विशेष अभियान भी शुरू किया जा रहा है, जिसमें मकानों की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी प्रवासी व्यक्ति पंजीकृत हैं या नहीं। यदि कोई मकान मालिक नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसे किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई भी मकान मालिक बिना पंजीकरण के प्रवासी को कमरा किराए पर देता है और भविष्य में कोई आपराधिक या संदिग्ध घटना घटित होती है तो उस स्थिति में संबंधित मकान मालिक को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पंजीकरण की जिम्मेदारी पूर्णत: मकान मालिक की होगी। यदि कोई प्रवासी व्यक्ति बिना पंजीकरण के मकान में रह रहता हुआ पाया गया तो पुलिस सीधे मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई करेगी। यह निर्देश इसलिए जारी किया गया है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। मकान मालिक की यह जिम्मेदारी तय की गई है कि वह अपने किराएदारों का पुलिस थाना में पंजीकरण कराए। इस प्रक्रिया में मकान मालिक को किराएदार की पहचान, स्थायी पता, कार्यस्थल और अन्य आवश्यक विवरण पुलिस को उपलब्ध कराने होंगे। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों, विशेषकर मकान मालिकों से अपील की है कि वे इस दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करें। यदि किसी को पंजीकरण की प्रक्रिया में कोई भी कठिनाई आती है तो वे अपने नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क कर सकते हैं। यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन




कोट

क्षेत्र की सुरक्षा और नागरिकों की भलाई के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मकान मालिकों और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और कोई भी कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed