{"_id":"67b7184ffa4baa632e007885","slug":"landlord-should-check-the-person-before-giving-room-on-rent-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-132410-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में किराए पर कमरा देने से पहले व्यक्ति की जांच करें मकान मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में किराए पर कमरा देने से पहले व्यक्ति की जांच करें मकान मालिक
Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने चिट्टे के खिलाफ छेड़े अभियान को प्रभावी बनाने के लिए की अपील
किराएदार के नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने चिट्टे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सभी मकान मालिकों और प्रॉपर्टी किराए पर देने वाले लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने किराएदारों की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही कमरा या मकान किराए पर दें।
नगर परिषद ने जारी निर्देश में स्पष्ट किया है कि मकान मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किराएदार की पृष्ठभूमि संदेहास्पद न हो। वह किसी भी तरह से नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हो। इस संबंध में किराएदार का पूरा सत्यापन किया जाना आवश्यक है ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि कोई मकान मालिक बिना उचित पंजीकरण और पहचान पत्र के किसी बाहरी व्यक्ति को किराए पर कमरा उपलब्ध कराता है और वह व्यक्ति चिट्टा या किसी अन्य अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो मकान मालिक को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मकान मालिकों को यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा कि उनका किराएदार किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त न हो।
नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं। खासकर प्रवासी लोगों को किराए पर मकान देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करें। मकान मालिकों को पुलिस से किराएदार का सत्यापन प्रमाणपत्र प्राप्त करना चाहिए। उनके पहचान पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी चाहिए।
विज्ञापन
कोट
सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का समर्थन करें। घुमारवीं को नशा मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आती है तो वे तुरंत पुलिस या नगर परिषद को सूचित करें।
रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं