फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lakshita stood first and Divya stood second in chart making.

Bilaspur News: चार्ट मेकिंग में लक्षिता प्रथम और दिव्या रहीं द्वितीय

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lakshita stood first and Divya stood second in chart making.
घडीर पब्लिक हाई स्कूल में मनाया विश्व बहरापन दिवस
विज्ञापन

भाषण और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं भी कराई गईं


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व बहरापन दिवस पर घडीर पब्लिक हाई स्कूल में प्रधानाचार्य बीना कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाषण और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
भाषण में मनीषा ने पहला, राधिका ने दूसरा और कृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार्ट मेकिंग में लक्षिता ने पहला, दिव्या ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि साल 2022 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के तहत भारत में 65 करोड़ से भी अधिक लोग ऐसे हैं जिन्हें या तो कम सुनाई देता है या बिल्कुल भी नहीं सुनाई देता।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि यह सप्ताह प्रतिवर्ष अलग थीम के साथ आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का थीम चेंजिंग माइंड सेट है। उन्होंने बताया कि श्रवण हानि का अर्थ सिर्फ बहरापन नहीं होता, श्रवण हानि का मतलब किसी रोग, समस्या अवस्था या परिस्थिति के चलते व्यक्ति को सुनने की क्षमता पूर्ण या आंशिक रूप से कम होना है। ऐसा किसी भी उम्र में हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में बढ़ रहे श्रवण हानि के मामलों के लिए तेज आवाज में संगीत सुनना या तेज आवाज के संपर्क में आना मुख्य कारणों में से है। लेकिन वर्तमान समय में ईयर फोन से भी यह समस्या दिन प्रतिदिन लोगों में बढ़ रही है। हमारे कान की सुनने की क्षमता 65 से 85 डेसीबल है। कम सुनने की समस्या के कारणों के आधार पर इलाज या थेरेपी मददगार हो सकती है। कई मामलों में हियरिंग सेट या सुनने की मशीन की मदद और कुछ अन्य तकनीकों से पीड़ितों की मदद की जा सकती है। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक, क्षेत्र की आशा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed