फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lakhs of rupees grabbed from a person in the name of selling a car

Bilaspur News: कार बेचने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे लाखों रुपये

Fri, 23 Feb 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees grabbed from a person in the name of selling a car
- पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कार बेचने के नाम पर शहर के एक व्यक्ति के लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत सदर थाने दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत में मेजर ऋषभ पटियाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर ने बताया कि रोआन नायर नामक व्यक्ति के साथ मॉडिफाइड कार खरीदने के लिए 5.5 लाख रुपये में लिखित समझौता हुआ। अग्रिम राशि के रूप में उसे ऑनलाइन तीन किस्तों में 3.65 लाख रुपये का भुगतान किया। कुछ माह बाद काम पूरा न होने पर रोआन ने कार देने में असमर्थता जताई। रोआन ने समझौते को रद्द करने का अनुरोध किया। इसके बदले में सारे पैसे वापस देने का वादा किया, लेकिन उसने सिर्फ 50 हजार रुपये लौटाए। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed