फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Laghat Mahila Mandal met the CM and raised the issue of FIR.

Bilaspur News: सीएम से मिला लघट महिला मंडल, उठाया एफआईआर का मुद्दा

Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Laghat Mahila Mandal met the CM and raised the issue of FIR.
सीएम से मिलती लघट महिला मंडल की सदस्य। संवाद
चिट्टा के खिलाफ वॉकथॉन की अगुवाई करने बिलासपुर पहुंचे थे सीएम
विज्ञापन

नशा विरोधी गतिविधियों में सक्रिय महिलाओं पर हुई है एफआइआर
पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर सच्चाई सामने लाने की मांग की


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में नशे (चिट्टा) के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बिलासपुर दौरे पर रहे। इस दौरान वॉकथान के बाद ग्राम लघट, बरमाणा की नशा विरोधी गतिविधियों में सक्रिय लघट महिला मंडल की सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके सामने महिलाओं पर एफआईआर का मुद्दा उठाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

महिला मंडल प्रधान पिंकी शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर आपत्ति जताते हुए मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की गई। महिला मंडल की सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वे लंबे समय से गांव व आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा जैसे घातक नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही हैं। हाल ही में नशे से जुड़े एक घटनाक्रम के बाद महिला मंडल की कुछ सदस्यों पर पुलिस थाना बरमाणा में एफआईआर दर्ज की गई, जिससे नशे के खिलाफ कार्य कर रही महिलाओं में असुरक्षा और भय का माहौल बना है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि नशे के विरुद्ध सामाजिक स्तर पर काम कर रहे लोगों का मनोबल बना रहे। मुख्यमंत्री ने महिला मंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि मामले को संज्ञान में लेकर तथ्यों के आधार पर जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम है और सरकार ऐसे प्रयासों को कमजोर नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed