फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lady arrested on the Charas peddler accused

चरस आरोपी की निशानदेही पर एक और गिरफ्तार

Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lady arrested on the Charas peddler accused
बरठीं (बिलासपुर)। शाहतलाई पुलिस ने चरस का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में एक और आरोपी को किंगल से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने चरस के मामले में पकड़े गए एक अन्य आरोपी की निशानदेही पर की है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि 24 नवंबर को बल्हसीना में उन्होंने एक ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 206 ग्राम चरस ड्राइवर रजत कुमार से बरामद की। उन्होंने उसको गिरफ्तार कर पूछताछ की तो रजत कुमार की निशानदेही पर किंगल निवासी कपिल देव भंडारी जो किंगल में कपड़ों की दुकान करता है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रजत ने बताया था कि कपिल देव से वह चरस लेता था। उन्होंने बताया कि रजत ने चरस को बेच कर जो राशि प्राप्त की थी उसको भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि नशे की तस्करी में कई और लोगों के भी संपिप्त होने की आशंका को देखते हुए छानबीन तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed