{"_id":"69887a1dab02574d87082767","slug":"laddour-assault-case-chamber-of-commerce-comes-out-in-support-of-the-couple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153637-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर मारपीट का मामला : दंपती के समर्थन में आया व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदरौर मारपीट का मामला : दंपती के समर्थन में आया व्यापार मंडल
Sun, 08 Feb 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रधान बोले, ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल करती हैं पैदा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। हमीरपुर-बिलासपुर सीमा पर स्थित लदरौर कस्बे में हाल ही में एक दंपती पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर घटना को लेकर अब स्थानीय व्यापार मंडल भी पीड़ित दंपती के समर्थन में सामने आ गया है। व्यापार मंडल के प्रधान मदन लाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है।
व्यापार मंडल के प्रधान मदन लाल ने कहा कि जिस दंपती के साथ मारपीट की गई है, वे लदरौर के ही स्थानीय व्यापारी हैं और वर्षों से ईमानदारी से अपना व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर दंपती पर जानलेवा हमला किया, जो कि पूरी तरह से अमानवीय है। यह पूरी घटना कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पीड़ितों को बेरहमी से पीटा गया। सीसीटीवी फुटेज में महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा जा सकता है, जबकि उसका पति भी बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था। दोनों को जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। व्यापार मंडल प्रधान ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मदन लाल ने कहा कि व्यापार मंडल इस पूरी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है और पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी।