फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Laborer dies after falling from roof, mason dies

Bilaspur News: मजदूर की छत, राज मिस्त्री की ढांक से गिरकर मौत

Sun, 14 Jan 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from roof, mason dies
- टोबा और त्यूंन गांव में लोहड़ी की रात को हुए हादसे
विज्ञापन

- स्वारघाट और कोट कहलूर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोहड़ी की रात को छत से गिरकर एक प्रवासी मजदूर और ढांक से गिरकर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। यह हादसे उपमंडल श्री नयनादेवी जी के टोबा और त्यूंन गांव में हुए। स्वारघाट और कोट कहलूर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

छत से गिरकर मजदूर की मौत का हादसा टोबा गांव में हुआ। रेल लाइन के निर्माण में लगा अर्जुन मंडल (40) पुत्र पशुपति मंडल निवासी पश्चिम बंगाल टोबा में किराये के कमरे में रहता था। शनिवार रात को वह क्वार्टर की छत पर गया था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और करीब 13 फुट नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उसे पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। दूसरा हादसा त्यूंन गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार बिशन दास (45) निवासी गांव त्यूंन ग्राम पंचायत री तहसील श्री नयनादेवी जी राज मिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह काम पर गया था। शाम को घर नहीं लौटा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने त्यूंन गांव को जाने वाली सड़के के किनारे लगे डंगे के पत्थर खिसके हुए देखे। उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। नीचे जाकर देखा तो बिशन दास घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे मृत पाया। उधर, डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है। मामलों में आगामी कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed