फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kuldeep Sharma and Indian Idol fame Nitin Sharma to weave a musical magic in Barmana.

Bilaspur News: बरमाणा में कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम नितिन शर्मा बिखेरेंगे सुरों का जादू

Fri, 04 Sep 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Sharma and Indian Idol fame Nitin Sharma to weave a musical magic in Barmana.
गुग्गा मेला उत्सव में 11 और 12 सितंबर को सजेगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ऐतिहासिक एवं पारंपरिक गुग्गा मेला उत्सव-2026 के तहत गुग्गा मेला उत्सव समिति बरमाणा की ओर से 11 और 12 सितंबर को दो भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

समिति के सचिव संजीव भारद्वाज ने बताया कि 11 सितंबर को हिमाचल के सुप्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप शर्मा सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उनके लोकगीतों पर दर्शक जमकर झूमेंगे। वहीं, 12 सितंबर को इंडियन आइडल फेम गायक नितिन शर्मा अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। दोनों सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति ने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग ही इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है। समिति ने दोनों सांस्कृतिक संध्याओं में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed