फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kotdhar Nalwad fair will start tomorrow with procession and bull worship

Bilaspur News: शोभायात्रा, बैल पूजन के साथ कल शुरू होगा कोटधार नलवाड़ मेला

Wed, 26 Mar 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kotdhar Nalwad fair will start tomorrow with procession and bull worship
मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित कोटधार नलवाड़ मेला समिति के सदस्य। स्रोत : मे
-सांस्कृतिक संध्या में गौरव कौंडल, धीरज शर्मा करेंगे लोगों का मनोरंजन
विज्ञापन

-समिति ने बैठक कर तय की मेले की रूपरेखा

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत कोटधार नलवाड़ मेले की रूपरेखा तय कर ली गई है। मेले का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 11 बजे शोभायात्रा और बैल पूजन के साथ होगा। तैयारियों को लेकर मेला समिति की बैठक की गई।

मेला समिति के प्रधान कैप्टन ज्ञानचंद ने बैठक में बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति ने विशेष तैयारियां की हैं। मेले में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के लोकप्रिय गायक गौरव कौंडल अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध हिमाचली लोक गायक धीरज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार मेले में खतेहड़ की 96 वर्षीय ओडकू देवी भी अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगी। मेला समिति ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके। इस बार बाहरी पर्यटकों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर कोटधार नलवाड़ मेला समिति के संस्थापक अमरनाथ धीमान, सूबेदार सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सूबेदार रामकृष्ण, महेंद्र चौधरी, नीना कुमारी और सुमन कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed