फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Komal, Hitesh and Navya top in painting competition

Bilaspur News: चित्रकला स्पर्धा में कोमल, हितेष और नव्या अव्वल

Wed, 27 Sep 2023 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Komal, Hitesh and Navya top in painting competition
-तलाई पाठशाला में स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में नगर पंचायत तलाई के सौजन्य से स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 93 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। जूनियर वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में कोमल ठाकुर प्रथम, हितेष दूसरे और नव्या तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में वंशिका प्रथम, राधिका दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला तलाई के छात्रों ने भी भाग लिया। इसमें शिवानी कुमारी प्रथम, वंदना कुमारी दूसरे और अंबिका तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर एनएसएस की स्वयंसेविका पलक कुमारी ने स्वच्छता ही सेवा और व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर भाषण दिया। पाठशाला के प्रधानाचार्य पृथ्वी राज शर्मा ने बताया की विजेता छात्रों को वीरवार को नगर पंचायत की ओर से प्रार्थना सभा में नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को नगर पंचायत की ओर से कॉपी, पेंसिल, स्कैच, ड्राइंग सीट और अन्य पेंटिंग की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर नगर पंचायत की अध्यक्ष बंदना कुमारी, उपाध्यक्ष नंद लाल, विजय कुमार शर्मा, सुनीता देवी, राजकुमार, नगर पंचायत सचिव खेमचंद धीमान, विनोद कुमार, मनोज कुमार, भूपेंद्र ठाकुर, कृष्णा चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed