फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kolawala Toba Taxi Union imposed a ban on outside vehicles.

Bilaspur News: कोला वाला टोबा टैक्सी यूनियन ने बाहरी गाड़ियों पर लगाई पाबंदी

Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kolawala Toba Taxi Union imposed a ban on outside vehicles.
कोला वाला टोबा में जगदंबा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की बैठक के बाद सभी सदस्य। स्रोत: यूनियन
- बिना प्रधान की अनुमति के कोई भी गाड़ी यूनियन में नहीं होगी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी के समीप स्थित पंचायत कोला वाला टोबा में जगदंबा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की एक अहम बैठक हुई। अध्यक्षता यूनियन के प्रधान कुलवंत सिंह राणा ने की, जिसमें यूनियन के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान यूनियन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा और मंथन हुआ। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कोला वाला टोबा पंचायत के अलावा किसी भी अन्य पंचायत की टैक्सियों को यूनियन में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि यदि कोई चालक बिना प्रधान की अनुमति के गाड़ी यूनियन में लाने का प्रयास करता है, तो उसकी गाड़ी यूनियन में दर्ज नहीं की जाएगी। इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन कर कोला वाला टोबा टैक्सी यूनियन में गाड़ी लेकर आता है, तो उसके परिणामों की जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होगी। बैठक में चेयरमैन दिनेश कुमार, उप प्रधान शिव कुमार, सचिव जीवन कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सलाहकार मनजिंदर सिंह, अश्विनी कुमार, नील मणि सहित यूनियन के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed