फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Khadi and Village Industries Commission member distributed certificates to the beneficiaries

Bilaspur News: खादी, ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य ने लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

Tue, 27 Feb 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Khadi and Village Industries Commission member distributed certificates to the beneficiaries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खादी, ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य नागेन्द्र रघुवंशी ने किसान भवन में प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था। उसकी पहली सीढ़ी आज चढ़ी है, जिसे भविष्य में भी बरकरार रखेंगे। उन्होंने लाभार्थियों को टूल किट/मशीनरी वितरित की गई। समारोह में 190 लाभार्थियों को अपनी आजीविका अर्जित करने के लिए 20 पैडल ऑपरेटिड अगरबत्ती मशीन, 40 इलेक्ट्रिशियन टूल किट, 40 पलंबर मशीनरी, 60 फल एवं सब्जी प्रसंस्करण मशीनरी, 300 हनी मिशन के अंतर्गत मौन बक्से वितरित किए। इस समारोह में अलग-अलग जिलों के अलग-अलग गांवों के महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। इस मौके पर राज्य निदेशक शिमला मोहित, सहायक निदेशक गगन तिवारी, हिमांशु द्विवेदी, धर्मपाल, आईएन कांबले भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed