{"_id":"64c4e8200c34ed856a0cf876","slug":"kerala-youth-arrested-with-581-grams-of-charas-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-3226-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केरल का युवक 581 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केरल का युवक 581 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
- एएनटीएफ कुल्लू ने कैंची मोड़ के पास की थी नाकाबंदी
बिलासपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने स्वारघाट थाना के तहत कैंची मोड़ के पास केरल के एक युवक को 581 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका गया। जब इसमें बैठे एक युवक की तलाशी ली गई तो उससे 581 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान हरिशंकर (27) निवासी कैठामक पिटाह जिला तिरुवनंतपुरम केरल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ स्वारघाट थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।