{"_id":"6afc9d1169b3bc81fe04c778","slug":"kendriya-vidyalaya-students-met-with-players-at-the-morsinghi-handball-nursery-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-172002-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में खिलाड़ियों से मिले केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में खिलाड़ियों से मिले केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी
विज्ञापन
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी पहुंचे केवी घुमारवीं के बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
- फोटो : सांकेतिक
अंतरराष्ट्रीय कोच और खिलाड़ियों ने सिखाईं खेल की बारीकियां
अंडर-19 भारतीय महिला टीम की कप्तान दीक्षा से भी किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों ने मोरसिंघी स्थित हैंडबॉल नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को हैंडबॉल खेल की बारीकियों को करीब से जानने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों से संवाद करने का अवसर मिला। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करना था।
हैंडबॉल नर्सरी पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच सचिन चौधरी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को हैंडबॉल के नियमों, तकनीकों और खेल के बुनियादी पहलुओं की जानकारी दी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं कोच तथा नेशनल मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका स्नेह लता ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने नर्सरी की स्थापना, प्रशिक्षण व्यवस्था, खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं और यहां से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों को वार्मअप की विभिन्न गतिविधियां करवाईं। साथ ही खेल की प्रारंभिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। अंडर-19 भारतीय महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान दीक्षा सहित अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मौजूदगी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रही। खिलाड़ियों से सीधे संवाद और उनके अनुभव जानने से बच्चों को काफी प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों ने हैंडबॉल नर्सरी की प्रशिक्षण सुविधाओं, खिलाड़ियों की दिनचर्या और अभ्यास की प्रक्रिया को करीब से देखा। बच्चों ने इस अनुभव को रोमांचक और यादगार बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की प्राचार्य रिंकू कुमारी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसे खिलाड़ियों से मिलवाना था, जो खेल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से सीधे संवाद करने, उनके अनुभव जानने और हैंडबॉल की बारीकियां सीखने का अवसर देना इस भ्रमण की प्रमुख उपलब्धि रही। उन्होंने इस शैक्षणिक भ्रमण को प्रायोजित करने के लिए मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त किया।