{"_id":"6a7a16f3ed344e928005e75e","slug":"kendriya-vidyalaya-ghumarwin-has-been-allotted-eight-rooms-in-the-girls-school-complex-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165282-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को कन्या विद्यालय परिसर में मिले आठ कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को कन्या विद्यालय परिसर में मिले आठ कमरे
विज्ञापन
कन्या विद्यालय घुमारवीं के परिसर में केंद्रीय विद्यालय के बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय विद्यालय को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवीं के परिसर में आठ कमरे उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इन कमरों में अब तीसरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू कर दी गई है।
प्रथम और द्वितीय कक्षा की कक्षाएं अभी भी केंद्रीय विद्यालय के पुराने परिसर में ही संचालित की जा रही हैं। कमरों की कमी के चलते विद्यालय की सभी कक्षाओं को एक ही परिसर में शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यदि दो से तीन और कमरे उपलब्ध हो जाते हैं तो केंद्रीय विद्यालय की शेष कक्षाओं को भी कन्या विद्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके बाद विद्यालय की सभी कक्षाएं एक ही परिसर से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि यदि पर्याप्त संख्या में कमरे उपलब्ध हो जाते हैं तो आगामी शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय विद्यालय में जमा एक की कक्षा भी शुरू की जा सकती है। इससे घुमारवीं और आसपास के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च माध्यमिक शिक्षा की सुविधा मिलने का रास्ता साफ होगा।
बता दें कि पिछले वर्ष भारी बरसात के दौरान केंद्रीय विद्यालय के पुराने भवन में दरारें आने के बाद विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हुई थी। भवन को पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना गया था। इसके बाद विद्यालय की कुछ कक्षाओं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय घुमारवीं में स्थानांतरित किया गया था, जबकि कुछ कक्षाएं पुराने केंद्रीय विद्यालय परिसर में ही चलती रहीं।
अलग-अलग स्थानों पर कक्षाएं संचालित होने के कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। करीब 13 वर्षों से केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं मंदिर की सराय स्थित भवन से संचालित हो रहा है। भवन में आई दरारों के बाद विद्यालय के संचालन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
अब कन्या विद्यालय परिसर में आठ कमरे मिलने से काफी हद तक समस्या का समाधान हुआ है और तीसरी से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई एक ही परिसर में शुरू हो गई है।