{"_id":"601567948ebc3e31d240a99a","slug":"karni-sena-honored-panchayat-candidates-bilaspur-news-sml359275471","type":"story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना ने पंचायत चुनाव जीते और हारे प्रत्याशी नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना ने पंचायत चुनाव जीते और हारे प्रत्याशी नवाजे
विज्ञापन
बिलासपुर में करणी सेना के कार्यक्रम में मौजूद प्रत्याशी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। करणी सेना ने पंचायती राज चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें जिला के अधिकतर हारे और जीते प्रत्याशियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल और महामंत्री शशि शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
चंदेल ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमें जीते और हारे प्रत्याशियों को एक मंच पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एक छत के नीचे अलग-अलग विचार धाराओं के लोग इकट्ठा हुए। करणी सेना गांवों के विकास के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। एक साल में ही करणी सेना ने प्रदेश में 1 लाख की सदस्यता पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि करणी सेना कोई जाति विशेष संगठन नहीं है। इसमें हर जाति से संबंधित व्यक्ति को जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि कई विकास के कार्य ऐसे होते हैं जो राजनीतिक कारणों से नहीं हो पाते। अब करणी सेना पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इन कार्यों को पूरा करेंगे। इस मौके पर करणी सेना के भीम चंदेल सहित जिला भर से पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधानों सहित वार्ड सदस्य मौजूद रहे।