{"_id":"6443d2f85f2dbd736305e6cd","slug":"karan-got-first-place-in-painting-competition-bilaspur-news-c-19-1-130080-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंटिंग प्रतियोगिता में करण ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंटिंग प्रतियोगिता में करण ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
-बिलासपुर बाल स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में पेंटिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में करण कौंडल ने पहला, शुभम ने दूसरा और सुशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ओम वर्मा, ध्रुव शर्मा ने पहला, गौरव और केशव ने दूसरा, विश्वास और रमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आयुष चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने बताया कि इस साल की थीम इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी का संरक्षण और संवर्धन समझाना है, ताकि प्राकृतिक स्रोत और पर्यावरण सुरक्षित रहे। पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को कम किया जा सके। इस अवसर पर मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रवक्ता सुधीर गौतम ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता का संचालन कला अध्यापक सोहनलाल ने किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन विज्ञान प्रवक्ता माया और शैलजा ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विजय कंवर, गोपाल शर्मा, मंजू राणा, सुरेंद्र कुमार, विकास ठाकुर, राजपाल कपूर, राजकुमार राणा, सुरेश कुमार, राजकुमार वर्मा, सुनीता जमवाल, कमलेश ठाकुर, उषा रानी सहित अन्य अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।