{"_id":"67ac9cbdf0845b14920a5c12","slug":"kandraur-ghaghas-chowk-will-be-illuminated-with-high-mast-lights-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131944-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हाई मास्ट लाइट से जगमग होगा कंदरौर, घाघस चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हाई मास्ट लाइट से जगमग होगा कंदरौर, घाघस चौक
Wed, 12 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
कंदरौर चौक, यहां लगेगी हाई मास्ट लाइट । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-राहगीरों को रात के अंधेरे से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कंदरौर और घाघस चौक पर जल्द ही अंधेरे से निजात मिलेगी। यहां पर हाई मास्ट की रोशनी से रात जगमग होगी। इससे रात के समय होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
प्रशासन की ओर से शीघ्र ही यह इन हाई मास्ट लाइटों को लगवाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया है। कंदरौर और घाघस चौक पर अक्सर अंधेरे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दोनों चौक से वाहनों की आवाजाही निरतंर रहती है जिस कारण यहां पर हाई मास्ट लाइट की आवश्यकता है। हाई मास्ट लाइट लगने से इन स्थानों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलेगा। प्रशासन की ओर से अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इस तरह की लाइटें लगाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके। इसके अलावा बस अड्डा बिलासपुर के पास भी एक हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही दोनों चौक पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी।