फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kalol school in table tennis, Jhanduta winner in chess

Bilaspur News: टेबल टेनिस में कलोल स्कूल, शतरंज में झंडूता विजेता

Sun, 22 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kalol school in table tennis, Jhanduta winner in chess
घुमारवीं में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य
कन्या पाठशाला घुमारवीं में छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद संपन्न
विज्ञापन

10 खंडों सहित 23 स्कूलों की 678 छात्रा खिलाड़ियों ने लिया भाग
हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में दिखाया दम


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। चार दिनों तक चलने वाली खेलों में 10 खंडों सहित 23 स्कूलों की 678 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्रा खिलाड़ियों ने हैंडबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, हॉकी, फुटबाल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, योगा और ताइक्वांडो में दमखम दिखाया। समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह गान, लोकनृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खेल प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि टेबल टेनिस में कलोल स्कूल विजेता और कन्या पाठशाला बिलासपुर उपविजेता रही। कबड्डी में जुखाला खंड विजेता रहा और बरठीं खंड उपविजेता रहा। खो-खो में घुमारवीं खंड विजेता और जुखाला उपविजेता रहा। बास्केटबाल में दधोल स्कूल विजेता और बरमाणा स्कूल उपविजेता रहा। जूडो में मोरसिंघी स्कूल विजेता रही कन्या पाठशाला घुमारवीं उपविजेता रही। बॉलीबाल में झंडूता खंड विजेता और जुखाला उपविजेता रहा। शतरंज में झंडूता स्कूल विजेता और स्वारघाट उप विजेता रहा। बॉक्सिंग में कन्या पाठशाला बिलासपुर विजेता और कोठी स्कूल उप विजेता रहा। योगा में कपाहड़ा स्कूल विजेता और उच्च पाठशाला ज्योरा उपविजेता रही।
विज्ञापन

ताइक्वांडो में आदित्य बिरला बागा पब्लिक स्कूल विजेता और मोरसिंघी स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबॉल में मोरसिंघी विजेता और दधोल स्कूल उपविजेता रहा। फुटबॉल में मोरसिंघी विजेता और औहर स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में कन्या पाठशाला बिलासपुर विजेता और कंदरौर स्कूल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी ओवरऑल विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में घुमारवीं उपमंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा और एसएमसी प्रधान राजीव शर्मा ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि खेलों से सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। खिलाडिय़ों को असफलता मिलने पर कभी निराश नहीं होना चाहिए। हमें एक दूसरे से सदैव जुड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर सभी स्कूलों के शारीरिक अध्यापक, बच्चों के अभिभावक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed