फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jyoti Kalash Yatra will be welcomed in Bilaspur today

Bilaspur News: ज्योति कलश यात्रा का आज बिलासपुर में होगा स्वागत

Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Kalash Yatra will be welcomed in Bilaspur today
गायत्री शक्तिपीठ में 1008 दीपों से होगा दीपदान
विज्ञापन

बिलासपुर शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में स्थापित अखंड दीपक के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में देशभर में निकाली जा रही ज्योति कलश यात्रा 3 नवंबर को बिलासपुर हुंचेगी। इस दौरान यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह पूजन, आरती, दीप यज्ञ और शोभायात्रा के कार्यक्रम होंगे।

गायत्री परिवार के जिला संयोजक परिवेश शर्मा और ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमलाल शर्मा ने बताया कि यह यात्रा परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की तपश्चर्या शताब्दी वर्ष और माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गुरुदेव का संदेश मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। गायत्री परिवार इस वर्ष को संकल्प सिद्धि वर्ष के रूप में मना रहा है। आने वाले वर्ष 2026 में हरिद्वार में विराट यज्ञ के साथ इन कार्यक्रमों की श्रृंखला पूर्ण होगी, जिसमें करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ज्योति कलश यात्रा 4 नवंबर को विजयपुर, गेहड़वीं और बरठीं पहुंचेगी। 5 नवंबर को यात्रा भड़ोली कलां और झंडूता होते हुए बिलासपुर नगर में प्रवेश करेगी। नगर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और पूरे शहर में शोभायात्रा निकलेगी। इसी दिन गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में देव दीपावली के उपलक्ष में 1008 दीपों से दीपदान किया जाएगा। 6 नवंबर को यात्रा का स्वागत धौलरा मंदिर में दुर्गा समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर और दुर्गा माता मंदिर में पहुंचेगी। इसी दिन चांदपुर, लखनपुर में भी स्वागत कार्यक्रम होंगे। 7 नवंबर को यात्रा श्री नयना देवी मंदिर और गुरु का लाहौर पहुंचेगी, जबकि 8 नवंबर को यह परनाल और घुमारवीं क्षेत्र में जाएगी। गायत्री चेतना केंद्र घुमारवीं में इस दिन दीप यज्ञ का भव्य आयोजन होगा। 9 नवंबर को बिलासपुर जिला का कार्यक्रम संपन्न होगा और यात्रा कुल्लू जिले के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed