फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Junala-Galiyan road temporarily closed till 7th December

Bilaspur News: जूनाला-गालियां सड़क 7 दिसंबर तक अस्थायी रूप से बंद

Mon, 18 Nov 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 18 Nov 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Junala-Galiyan road temporarily closed till 7th December
-यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के तहत जूनाला-गालियां सड़क 7 दिसंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सड़क पर निर्माण कार्य के चलते इस सड़क को बंद किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने इसके आदेश जारी किए हैं।

जूनाला-गालियां सड़क पर निर्माण कार्य के सुचारू संचालन के लिए सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग घुमारवीं डिवीजन के अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और हिमाचल प्रदेश सरकार की 3 जून 2001 की अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सड़क बंद करने और यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट करने की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सड़क बंद अवधि के दौरान, यातायात को स्लैब कलवर्ट गलियां से करलोटी, मकरा रोड के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग पर यातायात के प्रबंधन और सुरक्षा की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात के लिए दिए गए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed