फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   julus of jain samaj

Bilaspur News: जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
julus of jain samaj
बिलासपुर। नगर के समस्त जैन अनुयायियों ने शाश्वत तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की स्वतंत्र पहचान, पवित्रता और संरक्षण हेतु एवं झारखंड सरकार के तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में मुनि पुगंव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के आह्ववान पर मौन जुलूस निकाला। बाद में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को सकल जैन समाज के सभी लोग नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में एकत्र हुए। हाथों पर काली पट्टी बांधकर, नारों लिखी पट्टीकायेँ लेकर,समाज के संगठनों के बैनर के साथ एक मौन पथ प्रदर्शन निकाला गया। मौन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद तहसील पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व झारखंड सरकार से संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी निसार हुसैन खां को दिया गया। यह ज्ञापन सामूहिक रूप से दिगंबर जैन समाज ,एसएस जैन सभा, जैन मिलन बिलासपुर एवं भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रेषित किये गए। कार्यक्रम में संरक्षक नरेश चंद्र जैन, अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, समाज के मुख्यमंत्री नवीन कुमार जैन एडवोकेट, वीर संदेश कुमार जैन(क्षेत्रीय अध्यक्ष - क्षेत्र संख्या 3,जैन मिलन),धर्मपाल जैन (अध्यक्ष,एसएस जैन सभा बिलासपुर), रामनिवास जैन,विनोद जैन (सचिव,एसएस जैन सभा बिलासपुर),प्रियांश जैन,हिमांशु जैन एडवोकएट, अनिल जैन,नितिन जैन,कपिल जैन शंकुल जैन पीयूष जैन अमित जैन राजीव जैन,संजीव जैन,वीना जैन संतोष जैन सुमन जैन, पूनम जैन,प्रिया जैन रूबल जैन आरती जैन शालिनी जैन सुनीता जैन कनिका जैन तृप्ति जैन स्मिता जैन सुधा जैन आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed