{"_id":"57d69e564f1c1bef30d475d9","slug":"job-recuirtment-in-panchyat-helper-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों के करें आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों के करें आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के तहत जिला बिलासपुर की सदर नप और पंचायतों के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर नीलम टाडू ने देते हुए बताया कि नगर परिषद बिलासपुर के तहत अर्बन पर्यवेक्षक वृत्त के अंतर्गत इंडस्ट्री एरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और पर्यवेक्षक वृत्त सदर-2 की ग्राम पंचायत बिनौला के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बिनौला में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार हरनोड़ा पर्यवेक्षक वृत्त के अंतर्गत ग्राम पंचायत निचली भटेड़ के सलणूं-2 आंगनबाड़ी केंद्र, पर्यवेक्षक वृत्त सदर-3 के तहत ग्राम पंचायत राजपुरा के राजपुरा-1 आंगनबाड़ी केंद्र और पर्यवेक्षक वृत्त बस्सी की ग्राम पंचायत टोबा के तहत टोबा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 30 सितंबर, 2016 को सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी(नागरिक) सदर जिला बिलासपुर के कार्यालय में होंगे।
इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूर्ण दस्तावेजों सहित 26 सितंबर, 2016 तक उनके कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार के लिए 30 सितंबर, 2016 को सुबह 10 बजे उप मंडलाधिकारी (नागरिक) सदर जिला बिलासपुर के कार्यालय में होंगे।