फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jiya from Morsinghi School won the gold medal in the 400-meter race.

Bilaspur News: 400 मीटर दौड़ में जेजवी, मोरसिंघी स्कूल की जिया ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jiya from Morsinghi School won the gold medal in the 400-meter race.
पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो सहित अन्य में अपनी प्रतिभा का कर रहे प्रदर्शन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्रा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 199 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन और डिस्कस थ्रो में प्रतिभा दिखा रहे हैं।
खेल प्रभारी जगदेव मेहता ने बताया कि लड़कों की 100 मीटर दौड़ में टोबा स्कूल के युवम प्रथम, मिनर्वा स्कूल के राहुल द्वितीय और एचपीबोस स्कूल बिलासपुर के साहिल तृतीय रहे। लड़कियों में मोरसिंघी की शिवानी प्रथम, आर्यन स्कूल की सिमरन द्वितीय और मोरसिंघी की महिमा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

लड़कों की 400 मीटर दौड़ में जेजवी स्कूल के राम कुमार प्रथम, धार टटोह स्कूल के कार्तिक द्वितीय और हटवाड़ स्कूल के महावीर तृतीय रहे। लड़कियों में मोरसिंघी स्कूल की जिया प्रथम, हरनोडा स्कूल की खुशी द्वितीय और मोरसिंघी की गरिमा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ के लड़कों के वर्ग में जेजवीं स्कूल के राम कपूर प्रथम, हटवाड़ स्कूल के प्रियांशु द्वितीय और मेहथी स्कूल के मुकेश तृतीय रहे। लड़कियों में मोरसिंघी स्कूल की वनिता प्रथम, पावनी द्वितीय और जेजवीं स्कूल की दिया तृतीय रहीं।

लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जेजवी स्कूल के लक्ष्मण कुमार प्रथम, इसी स्कूल के सौरभ कुमार द्वितीय और हटवाड़ स्कूल के प्रियांशु तृतीय रहे। लड़कियों में जेजवी स्कूल की रितिका चौधरी प्रथम, मोरसिंघी स्कूल की दीक्षा द्वितीय और इसी स्कूल की रिद्धिमा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed